छुईखदान में श्री वैष्णव महासभा की बैठक, सामाजिक एकजुटता पर जोर

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा रायपुर के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश दौरा कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष सुरेन्द्र वैष्णव, महासचिव महेन्द्र वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष लालबन्धु वैष्णव का छुईखदान आगमन हुआ। इस दौरान रानी मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना के बाद जैन कैफे होटल में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्थानीय समाजजनों की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजपरिवार के लाल जेके वैष्णव, मुकेश वैष्णव मेडिकल, मुकेश वैष्णव गुरुजी, किरण निशांत वैष्णव पार्षद, शैव्या वैष्णव पार्षद सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र वैष्णव ने कहा कि समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ वैष्णव सामाजिक भवन के निर्माण की दिशा में प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। महासचिव महेन्द्र वैष्णव ने संगठन को प्रदेश जिला विकासखंड एवं शक्ति केंद्र स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक वैष्णव समाजजनों को जोड़कर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में मातृशक्ति की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को भी आवश्यक बताया। कोषाध्यक्ष लालबन्धु वैष्णव ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यता राशि के साथ दान एवं सहयोग राशि के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को गति देने की बात कही। बैठक में लाल जेके वैष्णव, मुकेश वैष्णव मेडिकल, मुकेश वैष्णव गुरुजी, जिला महासचिव संदीप वैष्णव, लवकुमार वैष्णव, प्रशांत वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, नारायण वैष्णव, दिलीप वैष्णव, सूर्यकांत वैष्णव, मनोज वैष्णव, संदीप वैष्णव सरपंच, कमल वैष्णव, डा. शरद वैष्णव, नीलिमा वैष्णव रायपुर, प्रतिमा वैष्णव बलौदा बाजार, तृप्ति वैष्णव, अर्चना वैष्णव, शैव्या वैष्णव पार्षद, किरण निशांत वैष्णव पार्षद एवं दिनेश वैष्णव सहित अन्य समाजजनों ने अपने विचार रखे। सभी ने संगठित एवं विकसित समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता जताई। बैठक में बड़ी संख्या में वैष्णव समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश वैष्णव मेडिकल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन लल्ला जेके वैष्णव ने किया।

Exit mobile version