घुमका जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने विधायक हर्षिता संग की भूपेश बघेल से मुलाकात

सत्यमेव न्यूज घुमका। घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेताओं और नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें चुनाव परिणामों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया है। बैठक के दौरान घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस की सफलता डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में जनता द्वारा दिए गए समर्थन को संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम बताया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच लगातार सक्रिय बने रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। मुलाकात में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, नवाज खान, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती जयकुमार वर्मा, पार्षद उषा पप्पू वर्मा, रामचंद्र वर्मा, गौरव शर्मा, कुमार बघेल, संतोष गंधर्व, विष्णु लोधी, रतनलाल यदु, दुर्गेश द्विवेदी, पंचराम चंदेल, दिलेश्वर वर्मा, गुमेश्वर वर्मा, शेखर वर्मा, केदार साहू, एकांत दुबे, कैलाश शर्मा तथा खेमचंद पप्पू वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घुमका नगर पंचायत का चुनाव परिणाम जनता के विश्वास कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्थानीय मुद्दों पर आधारित राजनीति की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version