
सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। जिला भाजपा के निर्देश तथा मंडल भाजपा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा गंडई द्वारा रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित बूथ क्रमांक 92 में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजली देवांगन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया साथ ही महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित कर प्रत्येक बूथ से पांच महिला कार्यकर्ताओं को ‘कमल सखी’ के रूप में जोड़ने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी अनुभा जैन, जिला स्तर की पदाधिकारी कीर्ति वर्मा, किरण वैष्णव, डॉली तिवारी, पूर्णिमा वर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे, सोनिया दुबे, अमरिका यादव, भारती तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष अंजनी देवांगन, महामंत्री आशा कुर्रे, उपाध्यक्ष उषा साहू, महिला मोर्चा मंत्री रुक्मणी साहू, मंडल भाजपा मंत्री मनीषा चतुर्वेदी तथा जिला युवा मोर्चा की कन्या शक्ति संयोजिका एंजल चौबे एवं महिला मोर्चा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।