
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केसीजी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा 22 मई को वार्ड क्र.12 अमलीपारा खैरागढ़ स्थित वेसलियन स्कूल के पीछे दबिश दी गई जहां कुछ व्यक्ति अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से तिलक चन्द्राकर पिता राधेश्याम चन्द्राकर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं.12 अमलीपारा खैरागढ़, कुन्दन साहू पिता स्व.पंचराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अमलीपारा खैरागढ़, रवि चन्द्राकर पिता शिवकुमार चन्द्राकर निवासी अमलीपारा खैरागढ़, शुभम वर्मा पिता जेठू वर्मा निवासी सोनेसरार वार्ड नं.14 थाना खैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2 हजार 920 रुपए एवं जुआ संबंधी सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।