खैरागढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के हिंदी विभाग में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुप्त जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ.ओ.पी.गुप्ता के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष यशपाल जंघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। श्री जंघेल ने गुप्त जी के साहित्यिक योगदान और उनके राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डाला। डॉ.उमेंद कुमार चंदेल ने गुप्त जी की प्रसिद्ध कविताएं “काव्य शिक्षा” और “शुभकामना” का सस्वर वाचन कर उनके साहित्य की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कवि के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया, अंजली सिंह, खेमपाल, शबाना खान, विनय चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ.उमेंद कुमार चंदेल ने एवं आभार प्रदर्शन यशपाल जंघेल ने किया।

Exit mobile version