केसीजी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, विधायक एवं पूर्व विधायक समर्थकों का सफाया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटियों की अनुमोदित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी सूची को मंजूरी प्रदान की है। जारी सूची के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी गठित की गई है। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है हालांकि सूची की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की नई कार्यकारिणी में खैरागढ़ विधानसभा अध्यक्ष यशोदा नीलांबर वर्मा सहित खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल तथा डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल समर्थकों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं ऐसी चर्चा सूची जारी होने के बाद हो रही है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो नई कार्यकारिणी में विधायक व पूर्व विधायक समर्थकों का लगभग सफाया दिखाई दे रहा है।

नई कार्यकारिणी में नवाज खान के खासमखास माने जाने वाले प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रख्यात व्यवसायी उत्तम सिंह ठाकुर सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा, युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद खान, खैरागढ़ लोधी समाज व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दशमत जंघेल, खैरागढ़ की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब चोपड़ा तथा संजू चंदेल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर अभिभाजित राजनांदगांव जिले के अनुभवी एवं खैरागढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं.मिहिर झा सहित खैरागढ़ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, गंडई के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भिज्ञेश यादव, गंडई-छुईखदान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद ताम्रकार, कांग्रेस नेता व पत्रकार सज्जाक खान, अनुभवी सुनील श्रीवास्तव, गंडई के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, सक्रिय नेता रोहित सिंह पुलस्त्य, अशोक साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साकेत दुबे तथा मुढ़ीपार के सक्रिय नेता भीष्म सिन्हा को महामंत्री बनाया गया है।

प्रवीण पारख, चेतन देवांगन, जितेन्द्र सिंह गौर, ललित महोबिया, योगेश जंघेल, पलाश सिंह, पन्ना पटेल, सुबोध पांडे, चन्द्रेश यादव, श्रीमती अनुसुइया नागपुरे, रिंकू गुप्ता तथा दुर्गेश साहू को सचिव नियुक्त किया गया है वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रज्जाक खान, सुशीलकांत पांडे, गेंदलाल कुर्रे, दिलीप शर्मा, श्रीमती खेमेंश्वरी वर्मा, श्यामसुंदर जंघेल, हंसराज मुन्ना पटेल, पुनेन्द्र साहू, श्रीमती द्रौपदी वर्मा एवं संतोष यदु को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शीघ्र सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। नई कार्यकारिणी के गठन से कांग्रेस के एक खेमे में जहां उत्साह और जश्न का माहौल है वहीं विधायक समर्थक खेमे में मायूसी देखने को मिल रही है।

Exit mobile version