कांग्रेस जिला मुख्यालय खैरागढ़ में निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जिला स्तरीय मार्च एवं पुतला दहन का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। कांग्रेसियों का मार्च दोपहर 3.30 बजे शीतला मंदिर, इतवारी बाजार खैरागढ़ से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक तक पहुंचेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमलदास साहू ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, अनुसूचित जाति एवं आदिवासी कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई तथा मंडल, वार्ड, पंचायत, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है।कांग्रेस नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

↑
Exit mobile version