करमतरा में कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा, मंडल और सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़ : जालबांधा. करमतरा में कांग्रेस संगठन को पुनः सशक्त और सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल और सेक्टर स्तर पर नई नियुक्तियाँ की गईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से चंदन वर्मा को करमतरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही खुमान वर्मा, नरेंद्र सेन और उमेश वर्मा को सेक्टर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण जमावड़ा देखने को मिला। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलांबर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, मंडल प्रभारी रोहित पुलस्थ, संदीप सिरमौर, अशोक साहू, कमलेश साहू, धनंजय वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भूखन बंजारे, गेंदलाल कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता, शुभम वर्मा, तेजराम वर्मा, उमेश साहू, महेंद्र वर्मा, नरसिंह वर्मा, निरंजन वर्मा, जागेश्वर साहू, नरेश वर्मा, हरेश वर्मा, गौतम वर्मा, धनीराम साहू, सिया सेंगर, गणेश साहू, संतोष साहू, बीरबल वर्मा, दशरथ बघेल, चुरामन साहू और हेमराज वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Exit mobile version