
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छुईखदान नगर इकाई द्वारा मंगलवार को मंगल भवन में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।शिविर के समापन अवसर पर संगठन की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें शुभम साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सहमंत्री एवं विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव, विभाग छात्रा प्रमुख पूर्वा समर्थ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा तथा निवर्तमान नगर मंत्री ओम महोबिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली वैचारिक आधार व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया है। अमन बृज नामदेव ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रहकर राष्ट्रहित समाजहित और छात्रहित के मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया है। पूर्वा समर्थ ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल शैक्षणिक परिसरों तक सीमित नहीं है बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित सेवा-भावी और सकारात्मक सोच के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया है। समापन सत्र में ओम महोबिया ने पिछले कार्यकाल की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। इसके बाद अमन बृज नामदेव ने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। शुभम साहू को नगर मंत्री, पूजा वर्मा, लक्की चंद्राकर, देवानंद यादव और प्रवीण नेताम को नगर सहमंत्री बनाया गया है। महाविद्यालय प्रमुख के रूप में केशव और समीर सोनके तथा विद्यालय प्रमुख के रूप में ऐश्वर्य गांगे और ओम राजपूत को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा टीकम रजक, खेमराज पाल, अर्णव सिंह, चंदन, समयल, काव्यांश, डीकेश चंद्राकर, सागर श्रीवास्तव, अमन बघेल, एकलव्य श्रीवास, मीनाक्षी वैष्णव, कौशिक, तरुण, द्वारका देवांगन और हेमा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त नगर मंत्री शुभम साहू ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से विद्यार्थी हित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी तथा परिषद की विचारधारा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।