आयुष योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टोरेट सभागार में आयुष विभाग की विभागीय गतिविधियों एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में आयुष विभाग के विभिन्न पोर्टल पर कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग एईबीएएस उपस्थिति तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय कार्यक्रम कारुण्य आयुर्विद्या वयोमित्र सियान जतन सुप्रजा तथा ऑस्टियो ऑर्थराइटिस एवं मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। प्रभारी कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार ऑनलाइन योग सत्र आयोजित करने का सुझाव भी दिया। साथ ही राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्राप्त राशि और उसके उपयोग की जानकारी ली गई।

Exit mobile version