आरोपी के कब्जे से कुल 1,480 रुपये की सामग्री जब्त
खैरागढ़। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर चौक में दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 पौवा यूनिक देशी शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर चौक में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की। इस दौरान दिनेश कुमार देवांगन पिता परशादी देवांगन उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 लालपुर खैरागढ़ को देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 नग यूनिक देशी शराब के पौवे, प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई जिसकी कीमत 1120 रुपये है, बरामद की। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 360 रुपये नगद भी जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,480 रुपये की सामग्री जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
