
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गुरुवार को समारोह स्थल पर अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया जिसमें परेड से लेकर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान तक होने वाले कार्यक्रमों का क्रमवार अभ्यास किया गया है। अंतिम पूर्वाभ्यास में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल मौजूद रहे। अधिकारियों ने परेड दलों के मार्च-पास्ट ध्वजारोहण राष्ट्रगान सहित अन्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान समारोह स्थल की बैठक व्यवस्था साफ-सफाई साज-सज्जा पेयजल सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही ध्वजारोहण परेड मार्च-पास्ट और राष्ट्रगान कार्यक्रम के प्रमुख हिस्से होंगे। अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड दलों ने निर्धारित क्रम के अनुसार मार्च-पास्ट का अभ्यास किया है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आयोजन को अनुशासित सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी तैयारियां समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली है। अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ ही 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।