मनोनीत होने पर जताया आभार
वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लिया मार्गदर्शन
शुभचिंतकों ने दी बधाई-शुभकामनायें
खैरागढ़। सेवा सहकारी समिति मर्यादित ईटार (पंजीयन क्रमांक 981) में प्राधिकृत अधिकारी के रिक्त पद पर डॉ.प्रशांत झा का मनोनयन किया गया है। मनोनयन पर समर्थकों, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर डॉ.झा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक टी.के. चंदेल की उपस्थिति में जिला पंचायत के.सी.जी. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ.प्रशांत झा ने मनोनयन के लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुणा बनाफर, वरिष्ठ मार्गदर्शक टी.के. चंदेल सहित अनुज देवांगन, सूर्यदमन सिंह, पंकज सिंह ठाकुर, कमलेश भदौरिया, अर्जुन देवांगन एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में समिति के उद्देश्यों और लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सहकारिता के माध्यम से किसानों और समिति से जुड़े हितग्राहियों के हितों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी रहेगी। डॉ.झा के मनोनयन पर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं, इष्ट मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
