सिन्हा-कलार जयंती और सामाजिक भवन भूमिपूजन कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री को दिया सामाजिकजनों ने आमंत्रण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केसीजी जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन से सिन्हा कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनके प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान आगामी 17 जनवरी को राममंदिर खैरागढ़ में आयोजित सिन्हा कलार जयंती समारोह एवं सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सिन्हा कलार समाज दीनदयाल सिन्हा (दीनू) ने प्रभारी मंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विकास को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन समाज की गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version