साइबर ठगी से बचाव के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान तेज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 10 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान बैंक एटीएम वित्तीय संस्थानों एवं स्कूलों में पहुंचकर नागरिकों विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में UPI फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व मैसेज, OTP, PIN, CVV, QR कोड तथा संदिग्ध लिंक से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। अभियान के दौरान कुल 3,287 नागरिक विद्यार्थी एवं शिक्षक जागरूक हुए। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। KCG पुलिस ने संदेश दिया कि “सतर्क रहें सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचाव हम सबकी जिम्मेदारी है।

Exit mobile version