सहकार भारती ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सहकार भारती जिला केसीजी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आम जनमानस में जन जागरूकता अभियान के लिए शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान प्रकट करना था।

शौर्य तिरंगा यात्रा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से शुरू होकर मां दंतेश्वरी मंदिर, मस्जिद चौक, गोल बाजार, बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार शीतला मंदिर, जय स्तंभ चौक और नया बस स्टैंड भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। यात्रा में सहकार भारती के पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को आत्मनिर्भर भारत” और “समर्थ भारत की स्पष्ट झलक बताया गया। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को देशभक्ति और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और अन्य राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया। सहकार भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

Exit mobile version