शिक्षा और मनोविकास के विभिन्न आयामों पर आज खैरागढ़ में सेमिनार व सम्मान समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की स्मृति में शिक्षा और मनोविकास के विभिन्न आयाम विषय पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शैक्षिक प्रगतिशील मंच द्वारा देश की बात फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर जीवन में बढ़ते दबाव शिक्षा की भूमिका तनाव प्रबंधन तथा वर्तमान को आनंदपूर्ण बनाने की विधियों पर संवादात्मक सत्र एवं प्रश्नोत्तरी का जीवंत आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.लवली शर्मा, कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ होंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में इंद्रजीत एस.चंद्रवाल, कलेक्टर जिला केसीजी, पंकज राजपूत, डीएफओ वनमंडल खैरागढ़, प्रेमकुमार पटेल, सीईओ जिला पंचायत केसीजी तथा टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ उपस्थित रहेंगे। वक्तव्य एवं संवाद सत्र में डॉ.प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष मनोचिकित्सक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष संबोधन दिया जाएगा वहीं डॉ.एम.एस.भदौरिया इलेक्ट्रो होम्योपैथी रायपुर द्वारा आधार वक्तव्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पूनम सुरेखा गोपाल, राज्य कर अधिकारी रायपुर करेंगी सह संचालन विप्लव साहू, अकादमिक एक्टिविस्ट खैरागढ़ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन नीलेश कुमार, देश की बात फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय सभागार कैंपस-2 कलेक्टोरेट के सामने खैरागढ़ में आयोजित होगा। आयोजकों ने इसे डिजिटल भागदौड़ से अलग सुकून सरोकार और नई दिशा देने वाला आयोजन बताया है।

Exit mobile version