लोगों के साथ गाली-गलौज कर परेशान करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

खैरागढ़। थाना छुईखदान क्षेत्र के टिकरीपारा में लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने की शिकायतों पर केसीजी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।प्राप्त शिकायतों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी विनोद पाल पिता लक्ष्मीपाल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 13 टिकरीपारा छुईखदान के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के उपरांत आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया।

↑
Exit mobile version