रगरा समिति में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. रगरा समिति में कृषि उपज मंडी खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया. शासन के निर्देशानुसार 01 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ की गई है जिसके तहत रगरा समिति में भी धान खरीदी का शुभारंभ मंडी अध्यक्ष के द्वारा किया गया. इस दौरान प्रमुख रूप से जनपत सदस्य हीमांचल सिंह राजपूत, राजेंद्र वर्मा, गैंदा पाल, तरुन पाल, उत्तम जंघेल, पवन सिंह राजपूत, छगन वर्मा व गोवर्धन सेन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Exit mobile version