
राज्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राज्य सरकार द्वारा स्कूलों की संख्या कम किये जाने और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के तीनों ब्लॉक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक और संगठन ने सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय घेराव के बाद विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान तहसीलदार और शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इनमें भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, युक्ति युक्त कारण वापस लो वापस लो, शिक्षा व्यवस्था दूर करो दूर करो आदि नारे प्रमुख थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में भी नारे लगाए गये। इस प्रदर्शन में खैरागढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती महोबिया सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विप्लव साहू, गेंदलाल कुर्रे, अब्दुल रज्जाक खान, पुरुषोत्तम वर्मा, दीपक देवांगन, दयाराम पटेल, शत्रुघन धृतलहरे, दिलीप लहरे, संदीप सिरमौर, गौतमचंद जैन, पारस साहू, देवकांत यदु, चंद्रेश यादव, रिंकू गुप्ता, शुभम वर्मा, हिमाचल राजपूत, प्रसाद वर्मा, घनश्याम साहू, बलदेव वर्मा, यतेंद्रजीत सिंग, विक्की क्षत्रिय, घसिया यादव, मुकेश श्रीवास्तव, राधे वर्मा, भागवत साहू आदि प्रमुख रूप से प्रदर्शन में मौजूद रहे। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की नीतियों से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और छात्रों के भविष्य को खतरा है। इसलिए सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए।