
सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर यादव समाज के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाय को खिचड़ी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।
नगर के ईतवारी बाजार स्थित सांहड़ा देव मंदिर प्रांगण सहित टिकरापारा व जमातपारा मे वर्षों से यादव समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा की जाती है। इस वर्ष भी परंपरानुसार गाय की पूजा कर उन्हें खिचड़ी खिलाई गई जिसके बाद महिला, पुरूष व बच्चों के द्वारा गोवर्धन तिलक लगाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया। कार्यकम में दमऊ, दफड़ा व छत्तीसगढ़ी दोहे के साथ राउत नाच का पारंपरिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के संरक्षक गोपाल यादव, रमाशंकर यादव, प्रदेश व जिला पदाधिकरी सुनील यादव, महेश यादव, नगर अध्यक्ष शंकरलाल यादव, राधेश्याम यादव, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, लोकेश यादव, अजय यादव, दिलीप यादव, धनेश यादव, कमल यादव, कृष्णा यादव, बिहरी यादव, रामानंद यादव, जितेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी रघुनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, मुकेश यादव, सुखीराम यादव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती सूर्यकांत यादव, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन यादव, संरक्षक श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती कांता यादव, श्रीमती पुष्पा यादव, सुश्री आंनद यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता यादव, श्रीमती उर्मीला यादव, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमती सेवती यादव, श्रीमती कुसुम यादव, श्रीमती शांती यादव, श्रीमती गौरी यादव, श्रीमती मेहतरीन बाई यादव, श्रीमती सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे। सफल अयोजन के लिए यादव समाज के प्रदेश व जिला संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव ने सभी लोगों आभार व्यक्त किया।