सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ को मनोचिकित्सालय बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में न्यायालय ने मानवीय पक्ष को साकार किया। जानकारी अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ व अध्यक्ष सुषमा सावंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के निर्देशानुसार अध्यक्ष चन्द्र कुमार कश्यप तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ एवं सचिव के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलिंटियर गोलूदास द्वारा साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, लोक अदालत एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के दौरान बख्शी मार्ग में घूमता हुआ मानसिक रूप से विक्षिप्त तथा अस्वस्थ व्यक्ति मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम बबलू बताया लेकिन अपना पता और अन्य जानकारी नहीं बता पा रहा था। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह से जानकारी प्राप्त हुआ की उसका नाम दुर्गेश अग्रवाल है उम्र लगभग 54 साल वार्ड नंबर 6 बख्शी मार्ग खैरागढ़, जिला केसीजी का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। उसकी मानसिक अवस्था इतनी खराब है कि इधर-उधर घूमता है। जानकारी लेने पर पता चला कि उसके माता पिता और बहन है जो कि उसके इलाज करवा रहें थे। लेकिन काफी लंबे समय से इलाज करवाने के बावजूद ठीक नहीं होने पर थक हार गये। कमजोर होने के कारण 4-5 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ है तो उसकी इलाज के लिए उसके पास जो कुछ भी था उसकी इलाज में खर्च हो गया हैं लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाया है। अब इलाज करने के लिये कुछ भी नहीं है वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वह अपने ज बेटे के इस हाल को देखकर बहुत चिंतित और दुखी रहते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पैरालीगल वॉलिंटियर गोलूदास द्वारा रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल खैरागढ़ में दिखाया गया जिसका इलाज चिकित्सा अधिकारी डॉ.विवेक बिसेन द्वारा किया गया और उसे आगे के इलाज के लिये छत्तीसगढ़ राज्य मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर रिफर किया गया। दस्तावेज को लेकर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम कुमार साहू द्वारा उसको एडमिट करने के लिये निर्देशित किया गया। जिसका इलाज मनोरोग केंद्र बिलासपुर में डॉ.दीप्ति और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, देव राजू एवं टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।