बाजार अतरिया में युवा संवाद, नवदायित्व के बाद आयश सिंह बोनी का जोरदार स्वागत

खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला केसीजी के नवदायित्व संभालने के बाद जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी का बाजार अतरिया मंडल में प्रथम प्रवास उत्साह और ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ। मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान आयश सिंह बोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना समय की मांग है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचे इसके लिए युवाओं को सेतु की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन विस्तार के साथ साथ जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाएगा ताकि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित हो सके। कार्यक्रम में संगठनात्मक रणनीति आगामी गतिविधियों और युवाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, प्रेमसागर गुप्ता, ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, मुकेश वर्मा, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर सिंह, नितेश उपाध्याय, उमेश वर्मा और आकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Exit mobile version