प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर 20 मई को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित हुई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अनुसार मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in⁠� पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रमाण सहित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी। बिना प्रमाण तथा डाक से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम होगा।

Exit mobile version