
किसान नेता व पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने की शिरकत
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर पालिका क्षेत्र में दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय संत असंग देव के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग के दौरान संत असंग देव ने अपने प्रवचनों के माध्यम से जीवन में नैतिक मूल्यों सेवा भावना और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल की विशेष उपस्थिति रही। उनके आगमन से कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का वातावरण बना रहा। उन्होंने संतों के मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। दोनों दिन चले इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे सत्संग स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने संत असंग देव के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संत असंग देव ने कहा कि सत्संग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम सहयोग और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय समिति एवं नगरवासियों की सक्रिय भूमिका रही है।