नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा को सौंपा गया जिले का नवीन दायित्व

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिले के अंतर्गत नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पींचा को उनके पदस्थापना जिला में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन दायित्व सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री पींचा को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय योजनाओ की संतृप्तिकरण (Saturation) की प्रवृष्टि की जिम्मेदारी मिली है वहीं शिकायत शाखा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, पीजीएन पोर्टल, सी.एम. घोषणा के कार्यों का दायित्व भी उन्हें मिला है साथ ही बिजनेस शाखा और अल्प बचत शाखा के कामकाज को भी संभालेंगी।

Exit mobile version