धनगांव में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई शताक्षी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम धनगांव में मारुति कबड्डी क्लब के तत्वावधान में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ राजा आर्यव्रत सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों प्रतिनिधियों का ग्रामवासियों ने आतिशबाजी और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अपने प्रिय जनप्रतिनिधियों को सामने पाकर ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अपने उद्बोधन में शताक्षी देवव्रत सिंह ने कहा धनगांव मुझे अपने घर की तरह प्रतीत होता है। मैं यहां किसी पद या दायित्व के रूप में नहीं बल्कि परिवार की सदस्य बनकर आती हूं। ग्रामीण विकास में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगी वहीं राजा आर्यव्रत सिंह ने कहा हमारी जनता और हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। आपके हर सुख-दुख में हम हमेशा साथ हैं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य निर्मला उमेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, मन्नू वर्मा, कृष्ण कुमार ‘बबला’ वर्मा, रेवा वर्मा, नित्य शरण सिंह, अनिल सेन, राजेन्द्र वर्मा, सतीश वर्मा, गौकरण वर्मा, गजानंद, रत्नेश वर्मा, पुनीत रजक, मोंटी वर्मा, चेतन रजक सहित ग्राम के वरिष्ठजन, महिला वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Exit mobile version