दिवाली से पहले खैरागढ़ पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

खैरागढ़। सर्रागोदी खार में जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार 3 नवंबर 2026 की दरमियानी रात्रि को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सर्रागोदी खार के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया जबकि कुछ जुआरी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष साहू पिता चमरू साहू उम्र 21 वर्ष, संदीप वर्मा पिता रोहित वर्मा उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी कुसीयारी थाना खैरागढ़, पोमेन्द्र साहू पिता भुवन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 मोहड़ जिला राजनांदगांव शामिल है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश तथा नगदी रकम 1,400 रुपये जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

↑
Exit mobile version