वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने पहुंचे खैरागढ़ के कांग्रेस पदाधिकारियों ने की संगठनात्मक चर्चा
खैरागढ़। वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं झारखंड के सांसद सुखदेव भगत से उनके दिल्ली स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, जिला महामंत्री भृगेश यादव, जिला सचिव रिंकू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी, अमन सोनी एवं प्रमोद साहू उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने श्री भगत से संगठनात्मक गतिविधियों एवं वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को लेकर चर्चा की वहीं श्री भगत ने दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस सौजन्य मुलाकात को संगठनात्मक संवाद एवं आपसी समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया।
