0 4,240 रुपये की शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
खैरागढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठेलकाडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत करीब 4,240 रुपये बरामद की है।पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ठेलकाडीह दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अनिल जांगड़े (36 वर्ष) निवासी ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी के कब्जे से सफेद रंग की बोरी में रखे 53 पौवा शोले/शेरा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को जेएमएफसी न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित जुआ, सट्टा एवं गांजा जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्रवाई में थाना ठेलकाडीह पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
