जिला भाजपा की बैठक में साय ने दिये संगठन की मजबूती के लिए समन्वय और सामंजस्य के सूत्र

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जिला से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में एकजुटता और आपसी समन्वय को संगठन की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं और मिलकर काम करने से ही संगठन आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और समन्वय की होती है। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य से संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकता है। साय ने संगठनात्मक ढांचे की नियमित समीक्षा, बैठकों का क्रम बनाए रखने तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया साथ ही बूथ स्तर पर सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं और स्थानीय विषयों पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों पर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अमल करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेसर साहू ने जिले में संचालित भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा सांगठनिक ढांचे की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में संगठन को आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला भाजपा प्रभारी नलीनीश ठोकने, भाजपा विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, टी.के. चंदेल, घम्मन साहू, नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, आनंद सिन्हा, खम्हन ताम्रकार, गिरजा नंद चन्द्राकर, पुष्पा वर्मा, आयश सिंह, डॉ.राजेश्री त्रिपाठी, राजू जंघेल, राकेश ठाकुर, विनय देवांगन, कीर्ति वर्मा, गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, जीवन दास रात्रे, अरुणा बनाफर, कृष्णा वर्मा, विकेश गुप्ता, श्यामपाल ताम्रकार, विनय चोपड़ा, अवध वर्मा सहित जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version