प्रशासनिक महामंत्री बने पं.मिहिर झा
संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भिज्ञेश यादव को
सज्जाक खान संभालेंगे मीडिया महामंत्री का दायित्व
मनोज चौबे मुख्य प्रवक्ता, देवकांत यदु को भी अहम जिम्मेदारी
सोशल मीडिया प्रभारियों की भी घोषणा
जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की नई टीम को मिली जिम्मेदारियां
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस
खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की जम्बो कार्यकारिणी गठन के बाद पार्टी संगठन में “कहीं खुशी-कहीं गम” जैसे माहौल के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू ने प्रमुख पदाधिकारियों का कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के साथ ही नई टीम को जिम्मेदारियों के अनुरूप सक्रिय करने की दिशा में संगठन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
तय की गई प्रशासनिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियां
कार्य विभाजन आदेश के अनुसार जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता पं.मिहिर झा को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशासनिक महामंत्री नियुक्त किया गया है जिसे संगठन में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण पद माना जाता है वहीं भिज्ञेश यादव को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सज्जाक खान को मीडिया महामंत्री का दायित्व दिया गया है जो पार्टी की नीतियों एवं गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रवक्ताओं की सूची जारी, तेजतर्रार युवा नेताओं को मिला स्थान
जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई टीम के प्रवक्ताओं के नामों की भी घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता एवं तेजतर्रार अधिवक्ता मनोज चौबे को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है वहीं युवा कांग्रेस नेता देवकांत यदु को दूसरे क्रम पर प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है जो संगठन की आवाज के रूप में सक्रिय रहे है साथ ही सोशल मीडिया को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। खैरागढ़ शहर से युवा कांग्रेस नेता मनोहर सेन, गंडई शहर से सुखनंदन चतुर्वेदी तथा खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्र से देवेंद्र तोड़े को सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रवक्ता बनाया गया है। बहरहाल नई जिम्मेदारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की टीम अब संगठन विस्तार, जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में सक्रिय होने की तैयारी में है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम के समन्वय से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी।