ग्राम बफरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम बफरा स्थित शासकीय विद्यालय में शुक्रवार को नवनिर्मित पूर्व माध्यमिक शाला एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। लोकार्पण अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। विद्यालय में नए कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को होने वाली बैठने की समस्या दूर होगी और पढ़ाई कावातावरण अधिक सुविधाजनक बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने तथा पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया हैँ। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पंच, गणमान्य नागरिक विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण स्कूली छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version