
सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। राज्य शासन द्वारा दुर्ग संभाग की विभिन्न नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति की घोषणा के बाद गंडई नगर पंचायत में भी तीन नामों पर मुहर लगाई गई है। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष टेकन देवांगन, भाजपा नेता राकेश जायसवाल तथा अशोक देवांगन को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा है। सांसद प्रतिनिधि राकेश ताम्रकार ने राकेश जायसवाल और अशोक देवांगन का मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पीएमश्री विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, दिनेश भट्ट, दिनेश बैस, पार्षद अशोक पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जनपद उपाध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, लीलाराम साहू, राजेश मेहता, अनिल अग्रवाल, टूम्मन साहू, धरमु पटेल, जनक देवांगन, रतन खांडेकर, मंगल जैन, कौशलेन्द्र यादव, राकेश निषाद, यतीश कुंजाम, मनीष सोनी, सांवत देवांगन, उमा चौबे, रोहन ताम्रकार, रवि भावनानी, दूजे राम वर्मा, भीखू हिरवानी, हसन खान, राकेश टंडन, मुकेश धनकर, प्रहलाद ताम्रकार, अनीश राजपूत और अमित शर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।