खो-खो में अल्फा इंटरनेशनल मॉडल स्कूल खैरागढ़ का दोहरा खिताब

खैरागढ़। खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में अल्फा इंटरनेशनल मॉडल स्कूल खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में विद्यालय की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में देविश देवांगन की कप्तानी में टीम ने बेहतर तालमेल, फुर्ती और टीम भावना के दम पर जीत दर्ज की। टीम में कुनाल वर्मा, दकेश्वर वर्मा, सामी मेमन, रियांश, नूह मोमिन, गगन वर्मा, मोहम्मद नूर सिद्दीकी, भव्या यादव, मोक्ष चंद्रवंशी एवं प्रियांशु यादव शामिल रहे। जूनियर वर्ग में राहुल यादव के नेतृत्व वाली टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

रंगोली प्रतियोगिता में हेमा देवांगन एवं दीक्षा देवांगन ने आकर्षक रंग संयोजन और रचनात्मक डिजाइनों से अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई वहीं ड्राइंग प्रतियोगिता में अल्बिना एवं गीतिशा ने सुंदर चित्रकारी के जरिए अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। इन आयोजनों ने विद्यार्थियों को खेल कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर दिया। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था की प्राचार्य नुसरत बानो ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

↑
Exit mobile version