खैरागढ़ महाविद्यालय में योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा मेरा युवा भारत माय भारत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की थीम स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग रही। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक विजय वर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक सुरेश आडवाणी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी यशपाल जंघेल, सतीश कुमार, सृष्टि वर्मा, भबीता मंडावी, मनीषा तथा मोनिका जत्ती सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया गया है।

Exit mobile version