खुड़मुडी में शुरू हुआ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम खुड़मुडी में विगत 3 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन स्व.रेल्हा राम एवं स्व.रमौतिन बाई की स्मृति में आयोजित हो रहा है। आयोजको द्वारा बताया गया कि इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कथावाचक पं.विपिन तिवारी छुईखदान अपनी मधुर एवं प्रभावशाली शैली में भागवत कथा का वाचन कर रहे है वहीं परायणकर्ता के रूप में पं.रवि प्रकाश मिश्र उपस्थित हो रहे। ज्ञात हो कि कार्यक्रम की शुरुआत 3 अप्रैल शुक्रवार को कलश यात्रा देव स्थापना एवं गौकरण महात्म्य से हुई। इसके पश्चात विभिन्न दिनों में कपिल अवतार ध्रुव चरित्र सती शिव कथा, जड़भरत कथा, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्म सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आठवें दिन परिक्षित मोक्ष एवं भागवत महिमा का वर्णन होगा जबकि 11 अप्रैल को पूर्णाहुति तुलसी वर्षा, शोभायात्रा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Exit mobile version