खाद्य एवं औषधि विभाग की सघन कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री की गई नष्ट

खैरागढ़। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा गंडई नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं किराना दुकानों में सघन जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान गंडई स्थित कान्हा एजेंसी से फील किंग ऑरेंज 250 मिली कोल्ड ड्रिंक का विधिक नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिये संग्रहित किया गया साथ ही मौके पर ही विभिन्न प्रकार की एक्सपायरी खाद्य सामग्री, जिनमें कोल्ड ड्रिंक, मैंगो फ्रूटी, फ्लेवर मिल्क एवं शहद शामिल थे उसे नष्ट कराया गया। इसी क्रम में सुकृत किराना स्टोर्स से जी रामा मसाला डोसा के दो विधिक नमूने लिए गए यहां भी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जैसे मिरिंडा, स्प्राइट एवं माजा को नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंडई स्थित बीकानेर स्वीट्स से कुकीज़ एवं मिनी पेड़ा के दो सर्विलांस नमूने संग्रहित किए गए। विभाग द्वारा संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा एक्सपायरी उत्पादों का विक्रय न करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं।

Exit mobile version