केसीजी जिले में सामान्य से कम बारिश, साल्हेवारा ने पार किया औसत का आंकड़ा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 1 जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1385.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है जबकि इसी अवधि में 1518.3 मिमी सामान्य वर्षा निर्धारित है। इस तरह जिले में अब तक 91.3 प्रतिशत वर्षा ही दर्ज हो सकी है वहीं बुधवार को जिले में 85.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार खैरागढ़ में 354.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई जो सामान्य 423.4 मिमी का 83.8 प्रतिशत है। छुईखदान में 302.8 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य 354.6 मिमी का 85.4 प्रतिशत है वहीं गंडई तहसील में 341.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य 364.4 मिमी के मुकाबले 93.6 प्रतिशत है।

औसत वर्षा को लेकर जिले में साल्हेवारा तहसील की स्थिति सबसे बेहतर रही है यहां 386.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य 375.9 मिमी से अधिक होकर 102.9 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह जिले की एकमात्र तहसील है जहां अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1055.6 मिमी निर्धारित है हालांकि अब भी जिले की अधिकांश तहसीलों में सामान्य वर्षा से कमी बनी हुई है। कृषि कार्यों तथा जलस्रोतों की स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में अच्छी बारिश की आवश्यकता बनी हुई है। प्रशासन लगातार वर्षा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version