
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा 12 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने चित्रकला, रंगोली, कविता एवं भाषण के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती ज्योति जंघेल एवं श्रीमती गिरजा चंद्राकर की विशेष उपस्थिति रही। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विशेषर साहू शामिल हुए जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के आयोजनों को समाज जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति यादव, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती डॉली तिवारी, श्रीमती रविका नागवंशी, श्रीमती शकुन यादव, श्रीमती पार्वती साहू, श्रीमती ज्योति साहू, देविन कोटले, गरिमा तिवारी, रितु साहू, प्रेमीन साहू, जानकी कोटले, नीरा वर्मा, कविता वर्मा, पूजा यादव, रितिका साहू, मीरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति यादव ने मंच संचालन करते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में भी सहभागिता निभाई जिसे उपस्थित जनों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।