किसान कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। नगर के स्थानीय विश्राम गृह में किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष सूरज नामदेव ने की है। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें संगठन में सौंपे गए दायित्वों की जानकारी देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। सभा को पूर्व नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, पार्षद दिलीप ओगरे, टीकम साहू तथा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवाराम किशोर दास ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर आवाज बुलंद करने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से किसानों को अवगत कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का समापन रितेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवाराम किशोर दास, जिला महामंत्री सुदीप श्रीवास्तव, दीपक वैष्णव, ब्लॉक किसान अध्यक्ष सूरज नामदेव, चेतन देवांगन, जनपद सदस्य रमेश साहू, रणजीत सिंह चंदेल, पार्षद दिलीप ओगरे, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, जयराम मंडावी, अमित टंडन, टीकम साहू, करण बंजारे, किरित राम रजक, पवन बघेल, चिंता राम, थनवार सहारे, मोहन पटेल, रितेश मरकाम, नीलकंड निर्मलकर, गजेंद्र निर्मलकर, करण सिंह, शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version