कालना विधानसभा की जीत पर प्रभारी रहे विक्रांत सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पश्चिम बंगाल के कालना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के सम्मान में खैरागढ़ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विक्रांत सिंह को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। उल्लेखनीय है कि विक्रांत सिंह पिछले तीन माह से कालना विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में सक्रिय थे। चुनाव के दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विक्रांत सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास सुशासन और विश्वास की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के सहयोग को दिया है। कार्यक्रम में घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह, ऋषि सिंह, चंदन गोस्वामी, हर्षवर्धन वर्मा, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, चंदू वर्मा, अनुज देवांगन और संदीप वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version