
गभरा में छुईखदान पुलिस की कार्रवाई, 6.5 बल्क लीटर शराब और बिक्री रकम समेत 1800 रुपए का सामान जब्त
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छुईखदान पुलिस ने ग्राम गभरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.5 बल्क लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री की रकम 500 रुपए बरामद की। जब्त शराब की कीमत 1300 रुपए बताई गई है। शराब और नगद रकम समेत कुल 1800 रुपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब सहित सामाजिक बुराइयों से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम गभरा में आरोपी के घर के सामने रेड कार्रवाई की गई। मौके से किशन कोसरे (47), पिता बगस कोसरे, निवासी गभरा थाना छुईखदान को अवैध रूप से महुआ शराब रखने और बिक्री करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब जुआ सट्टा और गांजा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।