मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान
खैरागढ़। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत जिले के उत्कृष्ट प्राचार्य का चयन किया गया है। इसके लिए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से पीएमश्री डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य अनुराग सिंह का चयन हुआ है।प्राचार्य अनुराग सिंह के चयन पर संस्था के समस्त स्टाफ के साथ-साथ प्राचार्य एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों एवं इस संकुल के अंतर्गत आने वाले संकुल समन्वयक रूपेंद्र माणिकपुरी एवं प्रयाग सिंह ने हार्दिक बधाई व्यक्त की। जिले में उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षक श्री सिंह को शाला विकास समिति के अध्यक्ष शशांक ताम्रकार एवं समस्त सदस्यों ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करना संस्था के लिए गौरव की बात है।इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण स्टाफगण एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष तथा समस्त सदस्यगण ने अनुराग सिंह को शुभकामनाएं दी।
