खैरागढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में स्थानीय विश्राम गृह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, चुनाव प्रभारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार से लेकर चुनावी रणनीति तक विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी समर कुमार, लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी, खैरागढ़ चुनाव प्रभारी प्रफुल्ल बैश, प्रदेश संगठन कार्यकर्ता उज्जवल दीवान, राजीव यादव तथा डोंगरगांव विधानसभा प्रभारी ठकुरी राम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन कार्यकर्ता उज्जवल दीवान ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की मौजूदगी में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर से पहुंचे पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन किया। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रानी राजलक्ष्मी तिवारी और महेश माली ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नए सदस्यों ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के अनुरूप निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला महिला अध्यक्ष राजेश्वरी वर्मा, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मारकंडे, जलबंधा ब्लॉक अध्यक्ष भरथरी वर्मा, दानेश्वर वर्मा, छुईखदान ब्लॉक सचिव एवं जिला महासचिव श्याम मूर्ति नायडू, धनवंती मिश्रा, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा चित्रा गुरुदेव (मानपुर-मोहला प्रभारी), शिवेंद्र नामदेव (गंडई ब्लॉक अध्यक्ष), पवन ठाकुर, मनहरण वर्मा, अज्जू बजारे, रामजी, नरेंद्र, देदु यादव, हिरामन कोसरे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
