अमलीडीह कला स्कूल में हुआ विदाई समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह कला में गुरुवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं शिक्षक तेजराम वर्मा तथा कृष्ण प्रसाद वर्मा के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा तथा अध्यक्षता सरपंच रूपेन्द्र वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार प्रधानपाठक रूपेश कुमार देवांगन ने व्यक्त किया।

Exit mobile version